Friday, 21 January 2022

Viram Chinh in Hindi – विराम चिन्ह (परिभाषा, प्रकार, उदाहरण)

Viram Chinh in Hindi

वाक्यों को लिखते अथवा बोलते समय जहां पर उन्हें विराम देने की आवश्यकता होती है, वहां हम रुक जाते है, लिखते समय वाक्यों को विराम देने के लिए जिस प्रकार के चिन्हों का प्रयोग करते है, उन्हें विराम चिन्ह (Viram Chinh) कहते है।

विराम चिह की परिभाषा – Viram Chinh ki Paribhasha

भित्र-भित्र प्रकार के भावों और विचारों को स्पष्ट करने के लिए जिन चिह्नों का प्रयोग वाक्य के बीच या अंत में किया जाता है, उन्हें ‘विराम चिह्न’ कहते है।

अथवा


 विराम का अर्थ है – ‘रुकना’ या ‘ठहरना’ । वाक्य को लिखते अथवा बोलते समय बीच में कहीं थोड़ा-बहुत रुकना पड़ता है जिससे भाषा स्पष्ट, अर्थवान एवं भावपूर्ण हो जाती है। लिखित भाषा में इस ठहराव को दिखाने के लिए कुछ विशेष प्रकार के चिह्नों का प्रयोग करते हैं। इन्हें ही विराम-चिह्न कहा जाता है।

अथवा

अपने भावों का अर्थ स्पष्ट करने के लिए या एक विचार और उसके प्रसंगों को प्रकट करने के लिए हम रुकते हैं। इसी को विराम कहते है।
इन्हीं विरामों को प्रकट करने के लिए हम जिन चिह्नों का प्रयोग करते है, उन्हें ‘विराम चिह्न’ कहते है।

यदि विराम-चिह्न का प्रयोग न किया जाए तो अर्थ का अनर्थ हो जाता है।


जैसे-

(1)रोको मत जाने दो।
(2)रोको, मत जाने दो।
(3)रोको मत, जाने दो।

विराम चिन्हों के प्रकार

(1) अल्प विराम (Comma)( , )
(2) अर्द्ध विराम (Semi colon) ( ; )
(3) पूर्ण विराम(Full-Stop) ( । )
(4) उप विराम (Colon) [ : ]
(5) विस्मयादिबोधक चिह्न (Sign of Interjection)( ! )
(6) प्रश्नवाचक चिह्न (Question mark) ( ? )
(7) कोष्ठक (Bracket) ( () )
(8) योजक चिह्न (Hyphen) ( – )
(9) अवतरण चिह्न या उद्धरणचिह्न (Inverted Comma) ( ”… ” )
(10) लाघव चिह्न (Abbreviation sign) ( o )
(11) आदेश चिह्न (Sign of following) ( :- )
(12) रेखांकन चिह्न (Underline) (_)
(13) लोप चिह्न (Mark of Omission)(…)

Viram Chinh in Hindi – विराम चिन्ह (परिभाषा, प्रकार, उदाहरण)

Viram Chinh in Hindi वाक्यों को लिखते अथवा बोलते समय जहां पर उन्हें विराम देने की आवश्यकता होती है, वहां हम रुक जाते है, लिखते समय वाक्यों क...